गोरखपुर, सितम्बर 18 -- गोरखपुर। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम का चयन 22 सितम्बर को दोपहर दो बजे से विश्वविद्यालय के क्रीड़ांगन पर होगा l यह जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राज वीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चयन, ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक छात्र अपने हाई स्कूल से अब तक के समस्त मूल अंक पत्र, शुल्क रसीद, आधार कार्ड एक फोटो, परिचय पत्र एवं महाविद्यालय के प्रतिभागी अपने प्राचार्य से प्राप्त लिखित अधिकार पत्र के साथ निश्चित समय एवं स्थान पर उपस्थित हो l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.