गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के पांच छात्रों का चयन काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, उत्तर प्रदेश (सीएसटीयूपी) के लिए हुआ है। विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि चयनित छात्रों में विश्वजीत सिंह, शिवांग चौरसिया और छात्रा सुष्मिता मिश्रा, श्रेया वर्मा और गरिमा राव शामिल हैं। ये छात्र देश के उच्च संस्थानों में दो माह का शोध प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वहीं, किंजल शुक्ला को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। यह फेलोशिप काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, उत्तर प्रदेश (सीएसटीयूपी) की ओर से दी जाती है। इसके तहत छात्रों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी, आईआईएसईआर और सीएसआईआर जैसे संस्थानों में शोध कार्य करने का अवसर मिलता है। साथ ही 25 हजार रुपये प्रति माह का वजीफा मिलता है।

ह...