गोरखपुर, मई 13 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एक छात्रावास के मेस के खाने में कीड़ा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कीड़े मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और किस हॉस्टल का है। इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल फोटो और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दूसरी तरफ जिस हॉस्टल का वीडियो बताया जा रहा है कि वहां की छात्राओं ने इसका खंडन किया है, जिसके बाद संबंधित हॉस्टल की वार्डेन ने इसकी रिपोर्ट कुलपति को भेज दी है। मामले में कुलपति ने एहतियात के तौर पर दो सदस्यीय जांच समिति बनाते हुए रिपोर्ट मांगी है। यह भी पढ़ें- डीडीयू : किसी को एक तो किसी को दे दिए पांच नंबर बताया जा रहा है कि कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। जांच में वायरल वीडियो काफ...