गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की पावरलिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला ) टीम का चयन 30 अप्रैल दोपहर एक बजे से विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद पर संपन्न होगा। चयनित टीम तीन जून से चेन्नई में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि चयन/ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक छात्र/छात्राएं अपने हाईस्कूल से अब तक के समस्त मूल अंक पत्र, शुल्क रसीद, आधार कार्ड एक फोटो, परिचय पत्र एवं महाविद्यालय के प्रतिभागी अपने प्राचार्य द्वारा लिखित अधिकार पत्र के साथ तय समय एवं स्थान पर उपस्थित हों l यह भी पढ़ें- डीडीयू का दीक्षांत समारोह जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.