गोरखपुर, सितम्बर 28 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग टीम का चयन एक अक्तूबर को होगा। टीम 30 अक्तूबर से गलगोटिया विश्वविद्यालय, नोएडा में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. राज वीर सिंह ने बताया कि चयन ट्रायल एक अक्टूबर को दोपहर एक बजे से विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में आयोजित होगा। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय पर सभी आवश्यक मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों को अपने प्राचार्य द्वारा जारी अधिकृत पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...