डीडीयू की प्रो. उमा श्रीवास्तव बनीं काशी नरेश विवि भदोही की कुलपति
भदोही, मई 15 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय(डीडीयू) के गणित व सांख्यिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव को भदोही में स्थापित काशी नरेश विश्वविद्यालय का पहला कुलपति मनोनीत किया गया है। गुरुवार की शाम उनकी नियुक्त का आदेश राजभवन से जारी हो गया। कुलपति बनने वाली प्रो. उमा डीडीयू की छठी शिक्षक हैं। विवि के के गणित व सांख्यिकी विभाग में प्रो. उमा पिछले 39 वर्ष से विश्वविद्यालय में बतौर शिक्षक सेवा दे रही हैं। उन्होंने पांच किताबें लिखी हैं। उनके 92 से अधिक शोधपत्र विभिन्न अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उन्होंने प्रांत से लेकर राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन किया है। यह भी पढ़ें- यूपी में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, कई एडीएम समेत 84 पीसीएस अफसरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.