गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो पूनम टंडन ने विधिवत पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है। कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति के माध्यम से संस्थान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को साझा किया गया। यह भी पढ़ें- DDU : गोरखपुर विश्वविद्यालय के 91 कॉलेजों में 200 कोर्स को मंजूरी यह भी पढ़ें- डीडीयू से संबंद्ध 91 महाविद्यालयों के 200 पाठ्यक्रमों को मंजूरी यह भी पढ़ें- हिंदी ...