गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय यूजी और पीजी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को समय से अंकपत्र और डिग्री दे सके इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बार प्राइवेट और अन्य वार्षिक के साथ ही यूजी और पीजी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू करने की योजना बना रहा है, जिससे की समय से सत्र शुरू हो सके। डीडीयू में सत्र 2021-22 में पहली बार सेमेस्टर प्रणाली लागू हुई थी। इसके बाद से ही समय से परीक्षा और परिणाम घोषित करना चुनौती बना हुआ है। इस बार डीडीयू प्रशासन इसे लेकर गंभीर है। वार्षिक आधार पर होने वाली प्राइवेट परीक्षा आमतौर पर 15 से 20 मार्च से शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार एक अप्रैल से शुरू किए जाने की तैयारी है। प्राइवेट परीक्षाओं के साथ पीजी और यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.