गोरखपुर, अगस्त 31 -- गोरखपुर, कार्याल्य संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शोध प्रवेश प्रक्रिया एक सत्र में दो बार होगी। इसे लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय के मुताबिक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कालेजों में वर्ष में दूसरी बार शोध प्रवेश के लिए सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा पार्ट टाइम मोड में भी प्रवेश दिए जाने की भी तैयारी है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन वर्ष बाद ऐसा मौका मिला है, जब एक ही सत्र में शोध प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। वर्ष 2023 की शोध प्रवेश प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गई थी। इसके बाद 2023, 2024 और 2025 की शोध पात्रता परीक्षाएं और ...