गोरखपुर, अगस्त 2 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश की दूसरे चक्र की काउंसिलिंग शनिवार को शुरू हो गई। चॉइस लॉक के लिए अभ्यर्थियों को तीन अगस्त तक का समय दिया गया है। पहले दिन शाम 6 बजे तक ही दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी चॉइस लॉक कर दी थी। विश्वविद्यालय एवं उसके साथ केंद्रीय प्रवेश में प्रतिभागिता के रहे 30 महाविद्यालयों में प्रथम चक्र की काउंसिलिंग में ही 83 फीसदी सीटों पर आवंटन हो चुका है। अब तक 7933 अभ्यर्थी अपना शुल्क जमा कर चुके हैं। परिसर में आवंटन हासिल करने वाले 90 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने तो प्रमाणपत्र सत्यापन की औपचारिकता भी पूरी कर ली है। प्रथम चक्र में रिक्त रह गई सीटों के लिए अब दूसरे चक्र की ऑनलाइन काउंसिलिंग चल रही है。 यह भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्य...