डीडीयू : कैंपस से कॉलोनी तक काट रहे पेड़, विरोध में उतरे छात्र संगठन
गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से लेकर आवासीय कॉलोनियों और छात्रावासों में पेड़ों की कटाई चल रही है। कुल 1192 पेड़ काटे जाने हैं। इसके लिए 1.38 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) का टेंडर हुआ है। पेड़ों की कटाई के कारण कैंपस में उजाड़ दिख रहा है। डीडीयू प्रशासन पेड़ों की कटाई को जरूरी बता रहा है। इसे लेकर छात्र संगठनों में उबाल है। डीडीयू प्रशासन ने पेड़ों की नीलामी के लिए टेंडर निकाला था। इसका टेंडर पीलीभीत के विकास अग्रवाल को मिला है। इसके तहत 1192 पेड़ों में सर्वाधिक 1013 सागौन के हैं। इसके अलावा सीरसा के 34, औकठ के 31, यूकेलिप्टस के 28, बेर व सेमर के 15-15, अशोक के 11 समेत 20 प्रकार के पेड़ कटने हैं। बताया जा रहा है कि वन विभाग की मंजूरी मिलने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुबह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.