लखनऊ, दिसम्बर 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई)-2 में विद्यार्थियों को एआई और टूरिज्म सेक्टर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता डा. हरिओम की अध्यक्षता में मंगलवार को डीडीयूजीकेवाई-2 के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को नए-नए सेक्टरों में प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जाए। सभी जिलों में इस योजना के प्रशिक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के भी उन्होंने निर्देश दिए। प्रशिक्षण के साथ उन्हें सॉफ्ट स्किल्स का भी प्रशिक्षण दिया जाए। संचार, समस्या-समाधान टीमवर्क, रचनात्मकता और भावनात्मक बुद्धिमत्ता की जानकारी इन्हें दी जाए, जिससे आगे यह बेहतर ढंग से रोजगार कर सकें। कार्यक्रम में डीडीयूजीकेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.