गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू में शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर विधि विभाग के प्रो़ डॉ. वेद प्रकाश राय ने कुलसचिव को पत्र लिखकर चुनाव तिथि घोषित करने की मांग की है। साथ ही शिक्षक संघ चुनाव कराने के लिए चुनाव आधिकारी घोषित की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया है कि इस मामले को लेकर छह फरवरी को कुलपति को पत्र भी लिखा था लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी कोई घोषणा नहीं की गई। प्रो़ राय ने पत्र में कहा था कि आठ वर्षों से विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ का चुनाव नहीं हुआ, जो विवि के हित में नहीं है। स्वस्थ्य परम्परा जारी रखने के लिए शिक्षक संघ का होना जरूरी है। कई ऐसी समितियां होती हैं, जहां शिक्षक संघ का प्रतिनिधित्व होता है, लेकिन संगठन न होने से प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.