गोरखपुर, जुलाई 21 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 45वें दीक्षांत समारोह में शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया है। भारतीय पारंपरिक परिधान को प्राथमिकता दी गई है। पुरुष शिक्षक ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आएंगे। जबकि, महिला शिक्षिका बार्डर वाली ऑफ व्हाइट साड़ी धारण करेंगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी अलग-अलग वेशभूषा निर्धारित की गई है। छात्र आफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा और छात्राएं पीली साड़ी पहनकर समारोह में शामिल होंगी। विश्वविद्यालय का मानना है कि भारतीय परिधान केवल परंपरा का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक विरासत और भारतीय मूल्यों का भी परिचायक है। ऐसे में दीक्षांत समारोह में भारतीय वेशभूषा तय की गई है। वहीं, दूसरी तरफ दीक्षांत की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुक...