गोरखपुर, अगस्त 23 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एनसीसी के बी और सी प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के लिए भर्ती एवं चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। बी प्रमाणपत्र के लिए 84 तथा सी प्रमाणपत्र के लिए 15 सीटों पर कैडेटों का चयन किया जाना था, जिसके लिए 350 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। भर्ती प्रक्रिया 44 यूपी बीएन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रमन तिवारी के नेतृत्व में हुआ। चयन के विभिन्न चरणों में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा एनसीसी के प्रति अभिरुचि का आकलन किया गया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा की भावना और जिम्मेदारी का बोध विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरान प्रो. मेजर डीएन मौर्या, लेफ्टिने...