कानपुर, अप्रैल 4 -- पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय कस्बे में व नगर पालिका परिषद में शामिल किए गए क्षेत्रों में डीडीटी का छिड़काव न होने से संक्रामक बीमारियां अपने पैर पसार रहीं हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि छिड़काव सिर्फ रोड पर वह भी कभी-कभी किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद में व विस्तार वाले क्षेत्र के गांवों में डीडीटी का छिड़काव न होने से मच्छर पनप रहे हैं, जिससे लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ा है। मच्छर जनित बीमारियों के फैलने से घर-घर में लोग किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं। हालांकि नगर पालिका परिषद की ओर से दवा का छिड़काव कराया तो जा रहा है, लेकिन वह सिर्फ मुख्य मार्ग तक ही सीमित है। सीएचसी अस्पताल के डॉ. राजवीर ने बताया कि इस समय ज्यादातर मरीज बुखार के आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...