गोंडा, मई 16 -- ​तरबगंज, संवाददाता। स्थानीय विकासखंड कार्यालय में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के समापन के बाद विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक और डीसी मनरेगा ने संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ संवाद किया और आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की। ​ जिला स्तरीय अधिकारियों ने ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों, सामुदायिक शौचालयों के संचालन और पंचायत भवनों की स्थिति की समीक्षा की। ​डीडीओ सुशील श्रीवास्तव ने निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचना चाहिए। उन्होंने लंबित फाइलों के निस्तारण और विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया। पीडी सुशील कुमार पांडेय ने ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन परियोजनाओं की...