डीडीओ राम आशीष को मिला डीपीआरओ का अतिरिक्त प्रभार
संभल, जून 12 -- जिला पंचायत राज अधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार जिला विकास अधिकारी राम आशीष को सौंपा गया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की ओर से आदेश जारी कर यह व्यवस्था लागू की गई है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि अपर जिला पंचायत राज अधिकारी चैतेंद्र पाल सिंह को दिए गए अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किए जाने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व अग्रिम आदेशों तक जिला विकास अधिकारी राम आशीष को सौंपा गया है। वह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ डीपीआरओ के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। डीएम ने बताया कि डीडीओ पहले से ही डीपीआरओ कार्यालय के आहरण-वितरण संबंधी कार्यों का संचालन कर रहे हैं।बता दें कि बीते दिनों डीपीआरओ चेतेंद्र सिंह पर रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। घटना से जुड़ा वीडियो व एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.