औरैया, फरवरी 20 -- अयाना। ग्राम पंचायत ऐमा सेंगनपुर में शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी सतीश पांडेय की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान अनवरी बेगम ने पेंशन न बनने की शिकायत की। वहीं, मोहन लाल ने आयुष्मान कार्ड न बनने की समस्या बताई। जिला विकास अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आशा कार्यकर्ता से मोहन लाल का आयुष्मान कार्ड बनवाया। प्रजापति मोहल्ले के लोगों ने जल जीवन मिशन के तहत मोहल्ले में पानी न पहुंचने की शिकायत की। इस पर डीडीओ ने अधिशासी अभियंता से बात कर समस्या के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। चौपाल में खंड विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण रश्मि, पंचायत सचिव अर्पित यादव और प्रधान अफसरी बेगम भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.