लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- गुरुवार को डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने ब्लाक का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पटलों के अभिलेखों की जांच के साथ ही कार्यप्रणाली का जायजा लिया। दफ्तर से बिना सूचना गैरहाजिर मिले एनआरएलएम के बीएमएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीडीओ ने ब्लाक कार्यालय के आवास पटल, सहायक लेखाकार पटल, मनरेगा, एनआरएलएम, आंगनबाड़ी तथा पशु चिकित्सा कार्यालय सहित अन्य पटलों व योजनाओं के अभिलेखों की जांच की। आफिस में बिना किसी पूर्व सूचना के गायब पाए गए एनआरएलएम के बीएमएम इंदुप्रकाश का वेतन रोकने के निर्देश डीडीओ ने दिए। डीडीओ के आने और मुआयना करने की सूचना पाते ही सिंचाई विभाग के कर्मचारी कार्यालय में ताला लगाकर चले गए। इस पर नाराजगी जताते हुए डीडीओ ने विभाग से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों की उपस्थिति पंजिका भी देखी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.