मिर्जापुर, फरवरी 10 -- पटेहरा,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सभागार में सोमवार की शाम फार्मर रजिस्ट्री व एसआईआर की समीक्षा की। डीओ/प्रभारी बीडीओ ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के साथ एसआईआर की पूर्णता के लिए बराबर निगरानी की जा रही है। ब्लाक में छह हजार लोगों की फार्मर रजिस्ट्री लंबित है। जिसकी पूर्णता के लिए सभी सचिव और पंचायत सहायक के साथ कृषि विभाग के कर्मियों को लगाया गया है। सभी अपने-अपने क्षेत्र में काम में जुटे हुए है। एसआईआर में भी ग्राम पंचायतों की भूमिका अहम है। पहचान के लिए परिवार रजिस्टर जैसे अभिलेख तत्काल जारी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होने लापरवाह कर्मचारियों को भी चिन्हित कर कड़ी चेतवानी दी। समीक्षा बैठक में सभी सेक्टर प्रभारी व सचिव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.