जौनपुर, मई 24 -- जफराबाद : (जौनपुर)। सिरकोनी विकास खण्ड के बिशुनपुर मझवारा गांव में शनिवार की शाम को विकास कार्यों में घोटालों के आरोपों की जांच करने पहुंची टीम के सामने ही दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपको अपना अखबार हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नही करता है। ऊक्त गांव निवासी इंद्राज यादव तथा एक अन्य व्यक्ति ने गांव में हुए विकास कार्यों में लाखों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत पर डीएम द्वारा जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी की तीन सदस्यीय जांच टीम बनायी थी।इस मामले में पूर्व में ही जांच के दौरान प्रधान का खाता सीज कर दिया गया था। अभी लगभग एक हफ्ते पूर्व ही गांव के सचिव का निलंबन भी किया गया था। ग्रामीण उसके बाद भी ...