डीडीए हरियाली बढ़ाने के लिए एक हजार एकड़ क्षेत्र में 23 लाख पौधे लगाएगा
नई दिल्ली, जून 11 -- नई दिल्ली। राजधानी में हरियाली बढ़ाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) मेगा पौधारोपण अभियान शुरू करेगा। इसके तहत लगभग एक हजार एकड़ क्षेत्र में स्थानीय प्रजातियों के करीब 23 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें पेड़, झाड़ियां और छोटे पौधे शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य हरियाली बढ़ाना, जैव-विविधता को मजबूत और हवा की गुणवत्ता में सुधार करना है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू द्वारा मई में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निदेशों के बाद यह फैसला लिया गया है। पौधारोपण अलग-अलग जगहों पर किया जाएगा। इनमें 675 डीडीए के पार्क, चार रिज क्षेत्र और ग्रीन कॉरिडोर के तहत छह बायोडायवर्सिटी पार्क शामिल हैं। अभियान के तहत जुलाई के पहले सप्ताह से पौधे लगाने का काम शुरू होगा, जोकि सितंबर माह के मध्य तक चलेगा। इसका उद्देश्य स्थानीय और जलवायु के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.