डीडीए मास्टर प्लान से जुड़े मामलों पर बैठक करेगा
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली मास्टर प्लान-2047 के विजन को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर डीडीए हितधारकों को शामिल करेगा। इसके तहत डीडीए ने अगले तीन माह में 20 से अधिक बैठकें आयोजित करने की योजना बनाई है। इन बैठकों में जन प्रतिनिधियों, सरकारी एजेंसियों, पेशेवर संस्थाओं, इंडस्ट्री, स्थानीय लोगों, जमीन मालिकों और दूसरे संबंधित लोगों के साथ इस प्लान को लागू करने के बारे में सीधे बातचीत की जाएगी। डीडीए के मुताबिक ये बैठकें एमपीडी-2047 के विभिन्न प्रावधानों पर केंद्रित बातचीत के लिए एक मंच प्रदान करेंगी। योजना के विजन को हकीकत में बदलने के लिए बेहतर समन्वय और भागीदारी को बढ़ावा देंगी। सांसद और विधायकों के साथ एमपीडी-2047 के मुख्य प्रावधानों पर बातचीत करने के साथ इस प्लान को लागू करने के लिए तालमेल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.