जौनपुर, अप्रैल 12 -- गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत ग्राम पंचायत गोपालपुर और कादीपुर में आयोजित कैंप का शनिवार को उप कृषि निदेशक डॉ. विपिन बिहारी द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि विभाग, राजस्व विभाग तथा पंचायत विभाग के सभी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय उप कृषि निदेशक ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि 15 अप्रैल तक अवशेष सभी कृषकों का शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री करना सुनिश्चित करें। किसानों से भी अपील की गई कि वह अपना फार्मर रजिस्ट्री 15 अप्रैल तक अवश्य करा लें। अन्यथा कृषि विभाग से मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। डीडीए के साथ रमेश चंद्र यादव तथा मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि अमरेन्द्र प्रताप सिंह, तकनीकी सहायक सोनम राय, बीटीएम अमित कुमार मौर्या, ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.