डीडीए ने झुग्गी बस्तियों के पुनर्वास के लिए शुरू किया सर्वे
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- इंदिरा कल्याण विहार में डीडीए की टीमें कर रहीं सर्वे नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राजधानी की झुग्गी बस्तियों के पुनर्वास से जुड़ा सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया है। इस सर्वे के तहत झुग्गियों में रहने वाले निवासियों की संख्या और उनकी पात्रता से जुड़े दस्तावेजों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। शुरुआत ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 साइट-2 स्थित जेजे क्लस्टर इंदिरा कल्याण विहारबसे की गई है। जहां डीडीए की इन-सीटू स्लम पुनर्वास शाखा की टीम सर्वेक्षण कार्य में जुटी है। यह भी पढ़ें- पुरानी सोसायटियों के पुनर्विकास की मंजूरी के लिए सिंगल विंडो प्रणाली की मांगझुग्गी निवासियों से सहयोग का अनुरोध डीडीए की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में झुग्गी निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे सर्वेक्षण के दौरान उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.