नई दिल्ली, मई 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के साथ मिलकर राजधानी के पार्कों को रचनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनाने की दिशा में नई पहल 'रंगबाग' शुरू की है। यह कार्यक्रम उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों के अनुरूप शुरू किया गया है।इंद्रप्रस्थ पार्क स्थित माया आर्ट गैलरी में 'रंगबाग' के पहले बैच की शुरुआत शनिवार से हुई, जिसमें 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के 21 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे पहले डीडीए ने महरौली पुरातत्व पार्क में विरासत भ्रमण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा था।इस पहल के तहत बच्चों को छह सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें संवाद, अभिनय, कहानी कहने, शारीरिक गतिविधियों और मंच प्रस्तुति की बारीकियां सिखाई जाएंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.