नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) जनता आवास योजना के तहत कुल 144 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का ड्रॉ इसी सप्ताह निकालेगा। डीडीए की इस किफायती आवास योजना के लिए सैकड़ों खरीदारों ने आवेदन किए हैं। डीडीए की ओर से इन फ्लैटों का आवंटन 13 मार्च से कंप्यूटर आधारित ड्रॉ के जरिए किया जाएगा। योजना के तहत द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास 82 और चांदन होला गांव में 62 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए गए हैं। डीडीए के अफसरों ने बताया कि दोनों स्थानों पर यह फ्लैट निजी बिल्डरों ने बनाए हैं। द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास बने फ्लैटों का साइज 29.246 से 30.688 वर्ग मीटर है। इन फ्लैटों की कीमत 12.63 से 13.24 लाख रुपये तक हैं। छतरपुर मेन रोड पर बने फ्लैटों का साइज 45.575 से 48.249 वर्ग मीटर तक है। यह फ्लैट 23.05 से 24.37 लाख रु...