नई दिल्ली, अगस्त 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डीडीए कर्मजीवी आवास योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों (सेवारत और रिटायर) और कामकाजी पेशेवरों के लिए रियायती दरों पर पेश किए गए 50 प्रतिशत से अधिक नए रेडी-टू-मूव फ्लैट बिक्री के पहले ही दिन बिक गए। डीडीए के मुताबिक वन बीएचके यूनिट्स की सबसे अधिक मांग थी और वे कुछ ही घंटों में पूरी तरह बिक गईं। डीडीए की यह योजना शनिवार को शुरू हुई और इसे लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। डीडीए ने बताया कि 1218 रेडी-टू-मूव फ्लैट में से 661 फ्लैट पहले ही दिन बुक हो गए। टू-बीएचके और थ्री-बीएचके वर्ग में भी लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई है। यह भी पढ़ें- DDA की कर्मजीवी आवास योजना को तगड़ा रिस्पांस; पहले दिन बिके 50 फीसदी से ज्यादा फ्लैट डीडीए ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों और कॉर्पोरेट, बिज...