नई दिल्ली, मई 3 -- नई दिल्ली। थिएटर की रूचि रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब दिल्ली के सार्वजनिक पार्कों को रचनात्मकता व शिक्षण के केंद्रों में परिवर्तित किया जाएगा। इस संबंध में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को इंद्रप्रस्थ पार्क स्थित माया आर्ट गैलरी में पर रंगबाग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के सहयोग से शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के पहले बैच में 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के 21 छात्रों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को 14 जून तक इस पार्क में आयोजित किया जाएगा। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि शहर में नागरिकों, युवाओं, छात्रों की सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- डीडीए ने एनएसडी के सहयोग ...