नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नागरिक आवास योजना के 1944 एलआईजी फ्लैट की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो रही है। फ्लैट खरीदारों को नरेला में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रेडी टू मूव फ्लैट आवंटित होंगे। नरेला के पॉकेट-6 सेक्टर-जी-7 व 8 में 18.43 लाख रुपये में 381 फ्लैट, पॉकेट-7 सेक्टर-जी-7 व 8 में 389 फ्लैट 18.43 लाख रुपये में और पॉकेट 11 सेक्टर-जी-7 व 8 में 1174 में 18.35 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार इन सभी एलआईजी फ्लैटों पर 25 फीसदी छूट उपलब्ध है। फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसमें फ्लैटों की बुकिंग राशि एक लाख रुपये है। इन सभी फ्लैटों का क्षेत्रफल सीमा 49.9 वर्ग मीटर है। इसमें साझा क्षेत्र और बालकनी शामिल है। इस संबंध में डीडीए वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.