रामपुर, सितम्बर 7 -- टांडा में रामपुर मार्ग पर तहसील के सामने देर रात तेज रफ्तार डीसीएम ने पैदल जा रही महिला को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके साथ चल रहे भाई और भाभी बाल-बाल बच गए। घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गए हैं। जनपद मुरादाबाद के हरथला निवासी शाइस्ता परवीन (45) अपने मायके नगर के मोहल्ला भब्बलपुरी में आई हुई थी। वह अपने भाई भब्बलपुरी निवासी सारिक और भाभी सना के साथ रामपुर मार्ग स्थित अन्य परिजनों से मिलने गई थी। देर रात तीनों पैदल वापस लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही तीनों रामपुर मार्ग पर तहसील के सामने बने प्याऊ के पास पहुंचे, तभी रामपुर की ...