कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- हाईस्कूल, इंटर परीक्षा 2026 का परीक्षाफल घोषित होने पर डीडीआर पब्लिक इंटर कॉलेज महेशपुर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में हाईस्कूल में सूरज ने 83.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, प्रिंस कुमार ने 81% अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं शुभम सिंह ने 79.7 प्रतिशत अंक प्राप्त तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह इंटर में राबिया शम्सी ने 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, पंकज कुमार ने 77% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा देवेन्द्र कुमार 70.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंधक संजय उपाध्याय ने सभी बच्चों के अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने की बधाई दिया। प्रधानाचार्या पुष्पा रानी बिस्वास ने सभी परीक्षार्थी को उत्तीर्ण होने की बधाई देते हुए कहा कि बच्चे भविष्य में अच्छे अंक प्राप्त करे जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके। यह भी प...