रांची, अप्रैल 2 -- रांची/पुरुलिया। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (डीडब्ल्यूपीएस) द्वारा एक विशेष मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 5 अप्रैल को किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 10 से 16 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। प्रतिभागियों को 399 रुपए का रजिट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। इनाम के रूप में एक लाख रुपए तक प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन स्कूल कैंपस में शाम 4.30 बजे से होगा। डीडब्ल्यूपीएस के एमडी नरेश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को भी नई दिशा देती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.