डीटीसी के प्राइवेट ड्राइवरों की हड़ताल जारी, वेतन बढ़ोतरी की मांग पर अड़े
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। डीटीसी बसों पर तैनात प्राइवेट ड्राइवरों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। हालांकि हड़ताली ड्राइवरों में से करीब 30 फीसदी धीरे-धीरे काम पर लौट आए हैं, लेकिन अभी भी तकरीबन 10 हजार से ज्यादा ड्राइवर वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों के पूरा होने तक काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, डीटीसी प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के बाद करीब 75 फीसदी बसों का संचालन रूटों पर शुरू हो गया। इसके बावजूद कई इलाकों में बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, उन्हें बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
बसों के हड़ताली चालकों की मांगें बसों के हड़ताली चालकों का कहना है कि मौजूदा 862 रुपये प्रतिदिन के वेतन में काम करना मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से वेतन में संशोधन कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.