अलीगढ़, सितम्बर 8 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। संभागीय परिवहन विभाग में सोमवार को झांसी से आए उप परिवहन आयुक्त संजय सिंह ने औचक निरीक्षण किया। सुबह जब कर्मचारियों को जानकारी हुई तो खलबली मच गई। लेकिन उस दौरान सभी अपनी-अपनी सीटों पर मिले। डीटीसी ने यहां पर विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर काम कराने आए लोगों से भी बात की।कानपुर के आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार का मामला खुलने के बाद शासन सख्त है। वर्तमान में प्रदेश के प्रत्येक जिले के कार्यालय की सघन जांच दूसरे शहर के अधिकारियों द्वारा कराई जा रही है। इस क्रम में सोमवार को अलीगढ़ संभागीय परिवहन कार्यालय की जांच हुई। यह भी पढ़ें- Orai News: आरटीओ प्रशासन कानपुर ने चेक किए सीसीटीवी कैमरे सुबह 10:30 बजे उप परिवहन आयुक्त की गाड़ी आरटीओ कार्यालय में दाखिल हुई। अंदर आते ही उन्होंने वहां पर काम करा...