नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डीटीसी ने दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांसिट सिस्टम (डिम्ट्स) के अधीन संचालित बसों व डिपो के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम दिल्ली सरकार के फैसले के बाद उठाया गया है। डीटीसी ने डिम्ट्स के अधीन सभी 39 बस डिपो पर अपने कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। अब डीटीसी के कर्मचारी डिम्ट्स के प्रशासनिक कामकाज से लेकर किराया कलेक्शन प्रणाली, उनके सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण ले रहे हैं। एक अप्रैल से डिम्ट्स का अनुबंध समाप्त हो जाएगा और दिल्ली की सार्वजनिक सड़क परिवहन व्यवस्था डीटीसी के हाथों में आ जाएगी। डिम्ट्स के अधीन 39 डिपो संचालित किए जा रहे हैं। लंबे समय बाद पूरी दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को संभालने के लिए डीटीसी को नए सिरे से कवायद करनी पड़ रही है। डीटीसी के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.