डीटीयू में बीए-एमए एजुकेशन के लिए दाखिले शुरू, 15 तक आवेदन
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (डीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए एजुकेशन (ऑनर्स) और एमए एजुकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट detu.delhi.gov.in तथा प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है। संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव राय ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संचालित चार वर्षीय बीए एजुकेशन (ऑनर्स) पाठ्यक्रम में 60 सीट और दो वर्षीय एमए एजुकेशन पाठ्यक्रम में 54 सीट पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश नीति के तहत कुल सीट में 85 प्रतिशत दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.