नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की प्रमुख योजना के तहत माई भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित की जा रही है।कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बी.आर.अंबेडकर ऑडिटोरियम में हुआ, जहां छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान संवादात्मक सत्रों और चर्चाओं के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत@2047 के लक्ष्य से जोड़ने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में यूथ आइकन ओम तिवारी ने कहा कि युवा ही देश के विकास के असली वाहक हैं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने राष्ट्र...