नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी) पाठ्यक्रम में रेलवे सिग्नलिंग और स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (आईआरआईसेट)'कवच' को शामिल किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम वैकल्पिक विषय के रूप में उपलब्ध होगा। डीटीयू और भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग एवं दूरसंचार संस्थान के साथ इसको लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी हुआ है।एमओयू पर डीटीयू के रजिस्ट्रार बिनोद डोले और आईआरआईसेट के डीन लोकेश विश्नोई ने कुलपति प्रो.प्रतीक शर्मा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।इस साझेदारी के तहत आईआरआईसेट शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा और छात्रों को अपनी उन्नत प्रयोगशालाओं में व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर देगा। यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: 10वीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.