दुमका, दिसम्बर 18 -- दुमका, प्रतिनिधि जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका एवं मोटर यान निरीक्षक दुमका ने स्कूल बसों का औचक जांच किया। जिन स्कूल बसों मे खिड़की मे जाली अथवा ग्रिल तथा जीपीएस सही तरीके से लगा नहीं पाया गया। उन बसों को चेतावनी दी गई है एवं सीबीएसई/एएफएफ/परिपत्र-8/2017 मानक के अनुरूप 24 घंटे के अंदर दुरुस्त करने को लेकर निर्देशित किया गया एवं यह भी कहा गया कि इस प्रकार की पुनरावृत्ति की जाती है तो नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच मे स्कूल बसों का मानकों के पालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मानकों और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से जुर्माना वसूली भी लगातार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.