आदित्यपुर, मार्च 21 -- चांडिल,संवाददाता। डीटीओ गिरिजा शंकर महतो ने शुक्रवार देर शाम चांडिल थाना क्षेत्र के पाटा टोल के पास बड़ी वाहनों के अवैध पार्किंग एवं सड़क पर खतरनाक ढंग से वाहनों के खड़े रहने के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत 18 वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए करीब 25 हजार रुपया जुर्माना वसूला। डीटीओ ने वाहन चालकों एवं संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में राष्ट्रीय राज मार्ग अथवा सार्वजनिक सड़कों के किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा नहीं करें। यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर अव्यवस्थित एवं खतरनाक पार्किंग से दुर्घटनाओं की आशंका रहती है, जिसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा टीम एवं पुलिस...