दुमका, मार्च 15 -- हंसडीहा। हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को हंसडीहा थाना गेट के सामने जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को रोककर उनके कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के क्रम में कई वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए, जबकि कुछ वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए चल रहे थे। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल सात वाहनों को जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए वाहनों में बीआर 51 जीए 7205, डब्लू बी 11 सी 0493, यूपी 21 एफ टी 8880, बीआर 11 जी एफ 0389, डब्लू बी 13 ई 0637, डब्लू बी 51 एफ 8245 तथा बीआर 53 जी 2015 शामिल हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि वाहन चालकों को याताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.