गिरडीह, अप्रैल 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीटीओ संतोष कुमार ने शुक्रवार को पचंबा थाना के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दो पहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने अभियान के दौरान स्वयं मौके पर मौजूद रहकर वाहनों की जांच कराई। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने तथा आवश्यक कागजात नहीं रखनेवाले चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.