डीटीओ ने की चेकपोस्ट का निरीक्षण
पाकुड़, जून 5 -- हिरणपुर। जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी के नेतृत्व में चौड़ामोड़ व रानीपुर चेकपोस्ट तथा हिरणपुर मुख्य मार्ग पर औचक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खनिज परिवहन में लगे वाहनों के माइनिंग चालान, परिवहन दस्तावेज, फिटनेस, परमिट एवं ओवरलोडिंग की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में कई वाहनों के कागजातों की बारीकी से पड़ताल की गई। डीटीओ ने स्पष्ट कहा कि बिना वैध दस्तावेजों के परिचालन करने वाले तथा ओवरलोडिंग कर सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने वाहन संचालकों से अपील की कि सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और निर्धारित क्षमता के अनुसार ही माल का परिवहन करें। ताकि दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.