डीटीओ ने किया शहर के कई वाहन शोरूम का निरीक्षण
दुमका, मई 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने गुरुवार को जिले के विभिन्न वाहन शोरूमों का निरीक्षण किया। निरीक्षण अभियान के तहत जगदंबा मोटर्स (ई-रिक्शा) एवं टेकरीवाल मोटर्स प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा खरीद चालान, स्टॉक रजिस्टर, ट्रेड रजिस्टर, फॉर्म बी, फॉर्म-22 सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। वहीं वाहनों की खरीद-बिक्री एवं स्टॉक से संबंधित अभिलेखों के नियमित संधारण की भी समीक्षा की गई। जांच के क्रम में जगदंबा मोटर्स शोरूम में कुछ आवश्यक रजिस्टर संधारित नहीं पाए गए। इस पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालक को अभिलेखों का नियमित एवं विधिसम्मत संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.