चतरा, दिसम्बर 3 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव व मोटरयान निरिक्षक निरज कुमार ने बुधवार को सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के हुंकारखाप जबड़ा स्थित राय फ्युल स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राहकों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ बाथरूम, पीने का पानी, मुफ्त हवा और अग्निशामक यंत्रों की स्थिति, पेट्रोल डिजल की डिसेंसिटी, क्वांटिटी की गहन जांच की। राय पेट्रोल पंप में सभी मानक सही पाए गए। जिसपर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर किया। साथ ही पंपों के ट्रेड लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज की भी समीक्षा की गई। डीटीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट के मानकों के अनुसार प्रत्येक पेट्रोल पंप पर सुविधा अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के सभी पंपों के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.