दुमका, फरवरी 13 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना के समीप मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 9 छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों को जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार जांच के दौरान कई वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए, जबकि कुछ वाहन ओवरलोडिंग करते हुए संचालित किए जा रहे थे। इसके अलावा फिटनेस, बीमा, परमिट एवं ड्राइविंग लाइसेंस की भी सघन जांच की गई। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। डीटीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग एवं बिना वैध कागजात के वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.