मुंगेर, अप्रैल 9 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। डीटीओ सुरेन्द्र कुमार अलबेला के दिशा-निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को हवेली खड़गपुर स्थित एनएच 333 और तारापुर मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एनएच 333 के गालिमपुर के समीप खुद डीटीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला जबकि तारापुर मोड पर एएसआई अभय कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों की जांच की गई और जुर्माना वसूला गया। चेकिंग अभियान में ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट, और बिना वैध कागजात के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं चेकिंग के दौरान ई-चालान काटे गए। अभियान के दौरान चालकों को यातायात नियमों के पालन के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.