पटना, फरवरी 26 -- परिवहन विभाग ने डीटीओ और एडीटीओ (जिला परिवहन पदाधिकारी और अपर जिला परिवहन पदाधिकारी), मोटर यान निरीक्षक सहित 40 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित राजस्व वसूली नहीं होने पर परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई की है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने विभागीय समीक्षा के दौरान यह पाया कि कई जिलों में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में राजस्व संग्रहण में गंभीर शिथिलता बरती गई है। विभाग ने संबंधित पदाधिकारियों से तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों पर प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू की जाएगी। मंत्री ने कहा कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करना जिला स्तरीय पदाधिकारियों की प्राथमिक ...